घोड़ाडोंगरी: गोपीनाथपुर गांव के पास दो बाइक में हुई भिड़ंत, 3 लोग हुए घायल
गोपीनाथपुर गांव के पास बुधवार दोपहर 2.30 बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में 3लोग घायल हो गए। घायलों को 100डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 100 डायल के आरक्षक आशुतोष एवं पायलट दीपक ने बताया गोपीनाथपुर गांव के पास दो बाइक की भिड़त में 3 लोग रामपुर निवासी कमलेश धुर्वे एवं राकेश मरकाम और सालीवाड़ा निवासी सुरेंद्र घायल हो गए।