गांगड़तलाई: स्काउट-गाइड ने टांडी नानी स्कूल परिसर में पौधे लगाए
स्काउट-गाइड संघ बागीदौरा की संगोष्ठी पीएम श्री स्कूल टांडी नानी में हुई। इस दौरान एक पेड़, एक जिंदगी अभियान के तहत अतिथियों व स्काउट गाइड ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए। साथ ही उनकी सुरक्षा का जिम्मा लिया। मुख्य अतिथि उप प्रधान हरिशचंद्र उपाध्याय, अध्यक्षता केशव गरासिया ने की, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य बीनू परमार, अश्विनी कुमार जोशी रहे।