मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा क्षेत्र के अर्जुनपुर ग्राम पंचायत में भाजपा का कार्यक्रम हुआ संपन्न, मुख्य अतिथि रहे एमएलसी विनीत सिंह
बताते चले कि इन दिनों भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज अर्जुनपुर गांव के प्रधान पति अनिल देव बाबा के नेतृत्व में पहुंचे हजारों की संख्या में महिलाओं ने सदस्यता अभियान में भाग लिया। जिसके मुख्य अतिथि रहे मिर्जापुर सोनभद्र के एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह। प्रधान पति ने बताया कि आज कुल 100 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।