मिर्ज़ापुर: मानिक के पूरे गांव में किशोरी ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाया, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया
पड़री थाना क्षेत्र के मानिक का पूरा गांव में किशोरी ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन मंडलीय अस्पताल में उसे भर्ती कराया। किशोरी ज्योति पुत्री राम जी का इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने फीमेल वार्ड में भर्ती करा दिया है।