BAGHPAT DESK : बागपत के छपरौली कस्बे में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई।
मृतकों की पहचान छपरौली निवासी राघू पुत्र सुखबीर (55 वर्ष) रोबिन पुत्र पालेराम (32 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल मजदूर कल्लू पुत्र सेवाराम (40 वर्ष) छपरौली का निवासी है। यह हादसा परवेज पुत्र बाबू के मकान पर हुआ, जहां लगभग एक साल से निर्माण कार्य चल रहा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लेंटर चार दिन पहले ही डाला गया था। तीनों मजदूर इसी लेंटर पर काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ यह गिर गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल �
Baghpat, Bagpat | Jul 30, 2026