झालरापाटन: पातला पीर हादसे में एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, मरने वालों की संख्या चार हुई
झालावाड़ के पातलापीर हादसे में एक और घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है अब इस मामले में मरने वालों की संख्या चार हो गई है जबकि तीन घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है. गौरतलब है कि झालावाड़ जिले के सारोला थाना क्षेत्र में एक निजी बस के बेकाबू होकर जियारत करने आए 9 जायरिनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन जायरीनों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन घायल हो गए।