ऑपरेशन चक्रव्यूह में मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 23 वांछित और वारंटी गिरफ्तार
मीरजापुर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए मीरजापुर पुलिस द्वारा चलाए गए 12 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें 18 वारंटी और 5 अन्य अभियुक्त शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह के नेतृत्व में यह अभियान अपराध की रोकथाम और वांछित, वारंटी, पुरस्कार घोषित तथा अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना कोतवाली शहर से 3 वारंटी, कोतवाली कटरा से 2 वारंटी व 1 अन्य, विंध्याचल से 2 वारंटी, कोतवाली देहात से 1 वारंटी, कछवां से 4 वारंटी व 1 अन्य, चुनार से 4 वारंटी, जमालपुर से 1 वारंटी व 1 अन्य, संत नगर से 1 वारंटी तथा मड़िहान थाना क्षेत्र से 2 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान में कुल 18 वारंटी और 5 अन्य अभियुक्तों समेत 23 गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों और न्यायालय से संबंधित मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा है।
#मीरजापुर #MirzapurPolice #ऑपरेशनचक्रव्यूह #PoliceAction #CrimeControl #अपर्णारजतकौशिक #TodayMirzapur