नवाबगंज: बाराबंकी में नकली फिंगरप्रिंट से धोखाधड़ी, 3 गिरफ्तार; AEPS से ठगी करने वाले गिरोह से बरामद हुए मोबाइल और कार
बाराबंकी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने नकली फिंगरप्रिंट और क्लोन बायोमेट्रिक का उपयोग कर AEPS के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, स्कैनर मशीन और एक अर्टिगा कार बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर की गई।