यमुनानगर की छोटी लाइन रोड स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास लंबे समय से जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सड़क की हालत खराब होने के बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक इनकी मरम्मत नहीं करवाई गई है।
इन गड्ढों की वजह से कम ग्राउंड क्लीयरेंस वाली छोटी गाड़ियों के नीचे टक्कर लगने से नुकसान हो रहा है। वहीं बाइक और स्कूटर सवारों के लिए भी अचानक गड्ढा आने पर गिरने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द सड़क की मरम्मत करवाकर इस समस्या का समाधान करे।
📍 छोटी लाइन रोड, स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास, यमुनानगर
#Yamunanagar #YamunanagarNews #ChotiLine #RoadProblem #YamunanagarBreakingNews