लालगंज: बसंता जहानाबाद गंडक घाट पर स्नान के दौरान एक बच्चे के डूबने की सूचना से अफरा-तफरी
बसंता जहानाबाद गंडक घाट पर सोमवार को स्नान के दौरान एक बच्चे के डूबने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इसी बीच डूबने की खबर सुनकर अगरपुर वार्ड संख्या 18 की एक महिला भी रोते-बिलखते घाट पर पहुंची। बाद में जानकारी मिली कि जिस बच्चे के डूबने की बात कही जा रही थी, वह सुरक्षित अपने घर पर मौजूद है। जांच