बैतूल नगर: खेड़ी सावली गढ़ में नल जल योजना ठप, ग्रामीण वाल्व से रिसता पानी भरने को मजबूर, जल संकट गहराया
बैतूल जिला मुख्यालय के पास स्थित सबसे बड़ी ग्राम पंचायत खेड़ी सावलीगढ़ गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रही है लगभग 8000 की आबादी और 21 वार्ड वाले इस गांव में पिछले एक सप्ताह से नल जल योजना की आपूर्ति बाधित है बढ़ती गर्मी के कारण बोरवेल का जलस्तर नीचे चला गया है जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है