मुज़फ्फरनगर: रिश्ते के चाचा ने नाबालिग को दो बार बलात्कार के बाद अगवा किया, आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी
एक परिवार ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2024 में भी उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया था, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा। जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने 19 अगस्त को स्कूल जाते समय नाबालिग का अपहरण कर फिर से बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो वह जान से मार देगा। और आरोपी ने 9 सितंबर को फिर उनकी लड़की का अपहरण कर लिया है।