मुज़फ्फरनगर: छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में 2 और आरोपी दबोचे, शिवम गोली लगने से घायल
छपार पुलिस ने टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर अरविन्द पांडे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इनमें से शातिर आरोपी शिवम उर्फ शिव पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गया, जिसे पैर में गोली लगी है।इससे पहले इस हत्याकांड में चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।इस तरह अब तक इस हत्याकांड में कुल 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके