मुज़फ्फरनगर: दबंगई का नया वीडियो वायरल, क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर को धमकाते युवक की हरकत CCTV में कैद
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला निवासी और चर्चित नितिन बिडला का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में नितिन न्याजूपुरा स्थित क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर को सरेआम धमकाते और बाहर खींचते हुए नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि नितिन अपने साथियों के साथ क्लिनिक पहुंचा और दबंगई दिखाते हुए डॉक्टर को जान से मारने व नेस्तनाबूद करने की धमकी दी