मुज़फ्फरनगर: महिला पुलिस कर्मियों ने लुटेरों को पकड़ा, 2 लुटेरे गोली लगने से घायल, बुर्का पहनने वाली महिलाओं को बनाते थे निशाना
चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लुटेरे अंकुर और लाखन उर्फ लक्खा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस मुठभेड़ में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए दोनों लुटेरों को घायल किया। जोकि बुर्का पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाकर उनके साथ लूट करते थे।