टीकमगढ़: मवई टोल के पास सड़क हादसा, वनकर्मी घायल, टोल एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
मवई टोल के पास शुक्रवार को एक वनकर्मी सदका हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम धीरज प्रजापति निवासी पृथ्वीपुर बताया गया है। बताया गया कि धीरज वन विभाग में पदस्थ है और वह मवई तरफ से जा रहा था, रास्ते में मवई टोल के पास अचानक उसकी बाइक के सामने एक बछड़ा आ गया और बाइक बछड़े से टकरा गई जिस व्यक्ति घायल हो गया।