टीकमगढ़: बछरावनी गांव में कीटनाशक दवा के सेवन से बिगड़ी एक महिला की हालत, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
टीकमगढ़ जिले के बछरावनी गांव में शुक्रवार को एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने खेत पर थी, इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां का उपचार किया जा रहा है।