बिहार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में Mahindra Scorpio को चोरी से बचाने के लिए ऑनर अनोखा जुगाड़ लगाता दिख रहा है. जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ये काफी तेजी से फैल रहा है. बताया जा रहा है कि SUV के मालिक को विदेश जाने के दौरान अपनी गाड़ी की सेफ्टी की चिंता थी. इसी वजह से उसने कार को जमीन पर पार्क करने के बजाय घर की छत पर रखने का फैसला किया. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.