कुटुंबा: साइकिल से गांव-गांव घूमकर स्वच्छता का अलख जगा रहे संजय शर्मा, अंबा में पूर्व सांसद ने किया सम्मानित
स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश लेकर बारुण प्रखंड के बालिकरना गांव निवासी संजय शर्मा साइकिल से गांव-गांव घूमकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। 17 सितंबर से शुरू हुआ उनका यह अभियान अब औरंगाबाद जिले के विभिन्न गांवों तक पहुंच चुका है। इस दौरान वे स्वयं साफ-सफाई करने के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी दिला रहे हैं।