भीलवाड़ा: काउंसलिंग के लिए आए सांसी समाज के दो पक्ष महिला थाने के बाहर आपस में भिड़े, मची अफरा-तफरी
भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम परिसर स्थित महिला थाने के बाहर सोमवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब विवाह संबंधित एक मामले में सांसी समाज के दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और स्थिति तनातनी में बदल गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग-अलग किया।