बांसजोर: राउरकेला हटिया रेलखंड पर जंगली हाथी के कारण ट्रेनें बाधित, रेलवे ने जताया खेद
रांची रेल मंडल के राउरकेला-हटिया रेलखंड पर टाटी से बरबेड़ा स्टेशन के बीच शुक्रवार को पटरी पर हाथी के आ जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर हाथी के आ जाने से रेल सुरक्षा के मद्देनजर उस सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। रेल कर्मियों ने वन विभाग की मदद से हाथी को सुरक्षित रूप से ट्रैक से हटवा