बीना: रिफाइनरी कोविड के पास क्षतिग्रस्त रोड में फंसा डंपर, वाहनों की लंबी कतारें लगीं
Bina, Sagar | Aug 19, 2026 बीना रिफाइनरी विस्तार का काम तो जोरों पर है, लेकिन रिफाइनरी तक जाने वाली सड़कें बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। आगासौद थाना क्षेत्र में आगासौद रोड से रिफाइनरी के एक नंबर गेट तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा है, और रोज़ाना वाहन फंस रहे हैं।वही रात में क्षतिग्रस्त सड़क मे डंपर फंसने से जाम की स्थिति बन गई।