जमुई: कड़ी सुरक्षा के बीच 14 दिनोंक न्यायिक हिरासत में नन्दन को भेज गया जेल
टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी मामले में पुलिस एनकाउंटर से घायल हुए मुख्य आरोपित नंदन यादव को गिरफ्तारी के 7 वें दिन सोमवार की दोपहर बाद 3:00बजे सदर अस्पताल से कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शाम तक पोक्सो के विशेष अदालत में पेशी किया गया, जहां से 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नंदन यादव को कोर्ट में पेशी करने की खबर बिजली की तरह पूरे शहर में दौड़ गई। इसके बाद नंदन यादव को देखने के लिए सदर अस्पताल से लेकर कोर्ट परिसर तक आम से खास लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देख सदर अस्पताल से लेकर कोर्ट परिसर तक इसके बाद जेल भेजने तक अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती कर दी गई। काफी संख्या में पुलिस जवान नंदन यादव की सुरक्षा में घेरे तैनात रही। दरअसल कुछ दिन पहले हरे राम यादव की पेशी के दौरान कोर्ट में एक अधिवक्ता द्वारा थप्पड़ जड़ दिया गया था, जिसको लेकर सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद से पुलिस प्रशासन नंदन यादव की पेशी को लेकर पूरी तरह अलर्ट दिखी। #Crime #jamuitopnews #jamuibihar #CrimeNews #jamuiPolice #viral #viralreelsfacebook #viralvideochallenge #spjamui #sdpojamui #shojamui #digmunger #CMBihar
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026