रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सेवा” के तहत मधुपुर स्टेशन पर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली।ट्रेन रुकते ही टीम ने यात्री को उतारकर तुरंत रेलवे अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया।स्थानीय लोगों ने आरपीएफ की तत्परता की सराहना की है।