बैतूल नगर: "जय श्री श्याम के जयघोष से गूंजा बैतूल: टिकारी में निकली भव्य निशान-कलश यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ"
बैतूल के टिकारी क्षेत्र में मंगलवार को श्री खाटू श्याम जी प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव मंदिर जीर्णोद्धार समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन मंगलवार देर शाम मंदिर प्रांगण से विशाल निशान एवं कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ भाग लिया। जय श्री श्याम के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच निकली यह यात्रा देर रात लगभ