औराई: भवानीपुर सामुदायिक भवन की छत का प्लास्टर गिरा, आधा दर्जन से अधिक बच्चे व लोग घायल, इलाज जारी
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन के बरामदे की छत का प्लास्टर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अचानक भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय भवन परिसर में एक निजी शिक्षिका बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा बच्चों और वहां मौजूद लोगों के ऊपर गिरने से आधा दर्जन से अधिक बच्चे व लोग घायल हो गए। घटना के बाद