बहराइच: रायपुर राजा मोहल्ले में माफिया गब्बर की पत्नी के नाम के मकान पर नोटिस चस्पा, SP की रिपोर्ट पर DM ने कुर्क का दिया आदेश
सूबे के टॉप 50 माफियाओं की सूची में शामिल अपराधी देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह की पत्नी सारिका सिंह के नाम से कोतवाली देहात क्षेत्र के रायपुर राजा मोहल्ले में बने मकान नम्बर 424 को उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के तहत DM ने कुर्क करने का आदेश दिया है। जिसकी नोटिस क्षेत्रीय लेखपाल ने चस्पा की है।