बहराइच: परशुरामपुरवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, हादसे में बुजुर्ग घायल होकर अस्पताल पहुंचे
परशुराम पूर्व के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को ठोकर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे जानकारी देते हुए घायल बुजुर्ग झबरू ने बताया कि वह नौशहरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि परशुरामपुरवा के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।