बहराइच: बेराना गाँव में आवारा कुत्तों ने दो मासूमों पर किया हमला, मासूम बुरी तरह ज़ख्मी होकर अस्पताल पहुंचे, उपचार जारी
बहराइच के मोतीपुर इलाके के बेराना गांव में दो मासूम उसे वक्त आवारा कुत्तों का शिकार हो गए जब वह खेल रहे थे इस बीच आवारा कुत्तों ने दोनों मासूमों पर हमला कर दिया जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घरों में एक 3 साल का बच्चा व एक ढाई साल की बच्ची शामिल है। परिजनों ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि दोनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।