बहराइच: चिलवरिया के पास दो बाइकों की टक्कर, हादसे में पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल हुए
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चिलवरिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि सामान लेने के लिए दोनों बाइक सवार आए हुए थे। तभी दोनों की टक्कर में चार लोग घायल हुए है। अस्पताल में इलाज जारी है।