कुकड़ू: अशोक साव ने विजयादशमी पर गरीब महिलाओं में बांटे अन्न-वस्त्र
सरायकेला-खरसावां के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साव ने विजयादशमी पर गरीब व असहाय महिलाओं को खीर-पूड़ी खिलाई, अन्न-वस्त्र वितरित किए और सम्मानित किया। परिवार सहित आयोजित इस भंडारे में सेवा और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।