गोवर्धन: गोवर्धन में सरकारी जमीन पर चारदीवारी बना रहे भू-माफिया ने शिकायत करने पर ग्रामीणों पर किया पथराव
यूपी में एक तरफ जहाँ अवैध कब्जों पर बाबा का बुलडोजर गरज रहा है, वहीं गोवर्धन क्षेत्र के नगला सपेरे से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। शिकायत से बौखलाए दबंगों ने न केवल गांव पर हमला किया, बल्कि जमकर पत्थरबाजी और हथियारों का प्रदर्शन भी किया।