देहरादून: प्रेमनगर थाना देहरादून पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर निकाला फ्लैग मार्च
देहरादून की प्रेमनगर थाना पुलिस ने क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना प्रेमनगर देहरादून क्षेत्र अंतर्गत त्यागी मार्केट, ठाकुरपुर, स्मिथनगर, मोहनपुर आदि क्षेत्रो में फ्लैग मार्च किया है। फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।