देहरादून: पटेलनगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने टाटा और नेक्सा शोरुम में हुई चोरी मामले का खुलासा,मध्य प्रदेश से दो आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने ISBT देहरादून क्षेत्रान्तर्गत टाटा ओबरॉय मोटर्स और नेक्शा शोरुम में अज्ञात चोरों द्वारा कि गई चोरी कें मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मेवालाल मोहिते और नन्दराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त कार और 5 लाख रूपये कि भी नगदी बरामद की है।