देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अजबपुर, फ्लाईओवर, देहरादून के नीचे से दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अजबपुर फ्लाई ओवर देहरादून के नीचे से दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक पर्स, एक मोबाइल, ₹700 की नगदी और एक आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किया है। अभियुक्त जावेद उर्फ सोनू और अभियुक्त शौकीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वादी आदित्य गैरोला ने 5 मार्च 2024 को नेहरू कॉलोनी थाने में मोबाइल और पर्स लूट की शिकायत दर्ज कराई थी।