देहरादून: गणेश जोशी पर आए से अधिक संपत्ति मामले के लगे आरोप पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त की मांग उठाई
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर लगे आरोप पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने गणेश जोशी को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई। गणेश जोशी के घोटालों और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि इस तरह के आरोप किसी विपक्षी दल के नेता पर लगे होते तो अब तक उस नेता पर ईडी और सीबीआई का शिकंजा कस गया होता।