देहरादून: तड़के सुबह विधानसभा देहरादून के पास चकशाह नगर क्षेत्र में तीन चोरों ने बंद घर में की चोरी, सीसीटीवी आया सामने
विधानसभा देहरादून के पास चकशाह नगर क्षेत्र में तीन चोरों ने बंद मकान मे लाखों के सामान पर हाथ साफ किया है। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। तीनों चोर घर से जेवर, कैश समेत लाखो के समान पर हाथ साफ कर चले गये हैं। पीड़ित परिवार के लोग घर में ताला लगाकर दिल्ली गए हुए थे। वहीं नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।