देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, चुनाव की तैयारी चरम पर
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी चरम पर है। नारी शक्तिवन्दन स्कूटी रैली बीते दिन निकालने के साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चे के द्वारा शुक्रिया मोदी जी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैंकडो की संख्या में महिलायें मौजूद रही जिसमे उन्होंने शपथ ली कि मैं भी मोदी का परिवार हूं।