गुरुआ: रामनगर से 20 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 26, 2024 गुरुआ थाना पुलिस ने रामनगर गांव से एक व्यक्ति को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि उन्हे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रामस्वरूप चौधरी द्वारा अपने घर में देशी शराब छुपा कर रखने एवं चोरी छिपे बिक्री किए जाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी।