गुरुआ: गुरुआ के मिरचक से बकरी फार्म हाउस में हुई चोरी
Gurua, Gaya | Mar 25, 2024 गुरुआ थाना क्षेत्र के मिरचक गांव के निकट संचालित बकरी फार्म से अज्ञात चोरो ने बकरी फार्म में घुसकर 6 बकरी को चुरा लिया। बकरी फार्म के संचालक रवि रंजन कुमार ने बताया कि वह काफी दिनों से मिरचक गांव में बकरी फार्म हाउस खोल कर व्यवसाय कर रहे है। सुबह जब वे फार्म पर गया तो देखा कि छह बकरी चोरी हो गयी है।उन्होंने बताया कि इसकी सूचना गुरुआ थाना को दिया है।