गुरुआ: बरवाडीह गांव के पास बाइक की धक्के से युवक की मौत साइकिल सवार घायल
Gurua, Gaya | Mar 24, 2024 गुरुआ गुरारु मुख्य सड़क बरवाडीह गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक ने साइकिल में धक्का मार दिया। धक्का लगने से साइकिल पर बैठा पच्चीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। वही साइकिल सबार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार नबावचक गांव के युवक सुबोध कुमार व सिधेश्वर ठाकुर गुरुआ बाजार से काम कर के लौट रहे थे।