गुरुआ: प्रखंड भर में होलिका दहन के साथ होली का उत्साह शुरू
Gurua, Gaya | Mar 25, 2024 गुरूआ प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र में रंगों का पर्व होली पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास के पूर्णिमा तिथि पर रविवार को देर रात गुरुआ प्रखण्ड सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया।पूरे क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन बड़े की उमंग के साथ किया गया।