गुरुआ: 35 किलो महुआ के साथ पचमह गांव से एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 22, 2024 पचमह गांव में छापेमारी कर गुरुआ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 35 किलो महुआ के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने पचमह गांव में सत्येंद्र साव के घर से महुआ बरामद किया है। इस मामले में सत्येंद्र साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।