कटकमसांडी: कागजों पर ₹18,400, हाथ में सिर्फ ₹13 हजार! हजारीबाग में सफाई कर्मियों ने GRC कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप
हजारीबाग नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अब सफाई कर्मियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम संभाल रही GRC कंपनी पर सफाई वाहन चालकों ने भुगतान में गड़बड़ी और वेतन में देरी के आरोप लगाए हैं। सफाई कर्मियों का दावा है कि दस्तावेजों में करीब 18 हजार 400 रुपये का भुगतान दिखाया जाता है, जबकि उन्हें करीब 13 हजार रुपये ही मिलते हैं। यानी कागजों