*जेके लोन अस्पताल में ईसीजी इंचार्ज की आत्महत्या से हड़कंप, सुसाइड नोट में तीन नाम*
*कोटा :* जेके लोन अस्पताल में कार्यरत ईसीजी इंचार्ज सतीश चंदासी पुत्र कालूलाल ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
*परिजनों के गंभीर आरोप*
परिजनों ने बताया कि सतीश पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। उनका आरोप है कि पिछले 15 दिन से उन्हें अवकाश नहीं दिया जा रहा था और उनसे लगातार 24 घंटे ड्यूटी करवाई जा रही थी। काम के अत्यधिक दबाव के कारण वे गहरे तनाव में आ गए थे।
*सुसाइड नोट में क्या है?*
परिजनों के अनुसार मौके से मिले सुसाइड नोट में निर्मला शर्मा, नवीन शर्मा और मोहन लाल बैरवा का नाम लिखा हुआ है। परिजनों का कहना है कि इन्हीं लोगों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Ladpura, Kota | Nov 13, 2026