भानपुरा: गांधी सागर में अवैध मछली शिकार तेज़, करंट से मगरमच्छ की मौत से हड़कंप
गांधी सागर में अवैध मछली शिकार तेज, करंट से मगरमच्छ की मौत से हड़कंप गांधी सागर जलाशय में इन दिनों अवैध मछली पकड़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों पर खतरा गहरा गया है। हाल ही में करंट के जरिए मछली मारते समय एक मगरमच्छ की मौत हो गई, जिससे स्थिति की गंभीरता सामने आई।