जलालाबाद: जलालाबाद में मिलावटी सौंफ का भंडाफोड़, 40 कुंतल माल किया गया सीज; कारोबारी पर दर्ज हुआ मुकदमा
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गुनारा में सिंथेटिक रंग मिलाकर सौंफ तैयार करने के गोरखधंधे का खुलासा किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 40 कुंतल सौंफऔर 8.5 किलोग्राम सिंथेटिक रंग सीज कर दिया. मुकदमा दर्ज हो गया.