कोंडागांव: ग्राम पलारी में छोटा हाथी वाहन और बाइक के बीच टक्कर में भोगाड़ी निवासी दो युवक हुए घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलारी में आज दोपहर बाइक और छोटा हाथी वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है छोटा हाथी वाहन दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं बाइक सवार घायलों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में विजय नेताम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम भोगड़ी खासपारा और उनका एक साथी बुरी तरह घायल हो गया।