कोंडागांव: ग्राम उमरगांव में 30 वर्षीय विवाहित युवक ने अज्ञात कारणों से किया फांसी लगाकर आत्महत्या, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव थाना क्षेत्र के उमरगांव (अ) सड़क पारा में 30 वर्षीय विवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम मिंटू मित्रा बताया गया है, जो मदन मित्रा का पुत्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिंटू अपनी पत्नी को जगदलपुर छोड़कर आज सुबह कोंडागांव आया था और अपनी मां से कोंडागांव के साप्ताहिक बाजार जाने की बात कर रहा था। दोपहर युवक ने फांसी लगा लिया।