कोंडागांव: बंधा तालाब गार्डन के पास हुए सड़क हादसे के शिकार ड्राइवर की हुई सिनाख्त, बिहार औरंगाबाद का था मृतक
कोंडागांव बंधा तालाब गार्डन के पास रविवार की दोपहर सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने मृतक ड्राइवर की पहचान की पुष्टि कर ली है। मृतक की पहचान प्रशांत कुमार पिता रामेश्वर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी दर्मी खुर्द औरंगाबाद बिहार के रूप में की गई हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस द्वारा युवक के शव को कोंडागांव जिला अस्पताल के शवघर पहुंचाया गया है।